साहिबगंज में बढ़ने लगा गर्मी का सितम, 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

साहिबगंज में बढ़ने लगा गर्मी का सितम, 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
तेज धूप में गर्मी से जूझते साहिबगंज के लोग

साहिबगंज जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में तापमान 2 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने और 12 अप्रैल के बाद लू चलने की संभावना जताई है।

साहिबगंज: जिले में तापमान बढ़ने लगा है। ऐसा लगता है कि प्रचंड गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। पिछले 24 घंटों में साहिबगंज का पारा दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है, जिससे अधिकतम तापमान 36 से बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आने वाले दिनों में तापमान लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी, जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

12 अप्रैल के बाद कई क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है, जिसका ज्यादा प्रभाव प्रखंड मुख्यालय, राजमहल और मंडरो जैसे भागों में रह सकता है। आसमान खुलने के बाद अब धूप तेज लगने लगी है, भले ही यहां का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं, आर्द्रता 24% रहेगी जबकि 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा से हवा चलने की संभावना जताई गई है।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला