Sahebganj News: राजमहल की पहाड़ियों में जीवाश्म संरक्षण का मिशन, डॉ. रणजीत बना रहे नई पहचान
मंडरो फॉसिल्स पार्क में संरक्षण और रिसर्च को मिल रही गति
साहिबगंज के राजमहल की ऐतिहासिक पहाड़ियों में जीवाश्म संरक्षण और शोध को नई दिशा मिल रही है। मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य और भू-विज्ञानी डॉ. रणजीत कुमार सिंह के प्रयासों से मंडरो फॉसिल्स पार्क वैज्ञानिक गतिविधियों का केंद्र बन गया है।
साहिबगंज: राजमहल की ऐतिहासिक पहाड़ियाँ एक बार फिर वैज्ञानिक गतिविधियों और शोध कार्यों का केंद्र बनती जा रही हैं। विशेष रूप से मंडरो फॉसिल्स पार्क में जीवाश्मों के संरक्षण, सुरक्षा और वैज्ञानिक अध्ययन को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
इस दिशा में मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज के प्राचार्य सह प्रख्यात भू-विज्ञानी डॉ. रणजीत कुमार सिंह की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक रही है। डॉ, सिंह के सतत प्रयासों और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के कारण मंडरो क्षेत्र के जीवाश्म न केवल संरक्षित हो रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध का विषय भी बनते जा रहे हैं।

उनके नेतृत्व में मंडरो फॉसिल्स पार्क में जीवाश्मों के संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय समुदाय भी इस धरोहर के महत्व को समझें और इसके संरक्षण में भागीदार बने। डॉ. सिंह का मानना है कि जीवाश्म केवल पत्थर नहीं, बल्कि पृथ्वी के करोड़ों वर्षों के इतिहास का जीवंत दस्तावेज हैं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. रणजीत के उत्कृष्ट योगदान, सहयोग तथा भू-विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों के लिए उन्हें बीते दिनों धर्मशाला में पटना विश्वविद्यालय के भू- विज्ञान विभाग द्वारा बिहार के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जो उनके कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता को दर्शाता है। देश-विदेश के शिक्षाविदों ने भी डॉ. सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजमहल क्षेत्र में इस प्रकार का समर्पित कार्य भू-विज्ञान के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है।
उनके मार्गदर्शन में हो रहे शोध कार्य भविष्य में नए वैज्ञानिक तथ्यों और खोजों का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। नि:संदेह डॉ. रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में राजमहल की पहाड़ियाँ न केवल अतीत के रहस्यों को उजागर कर रही हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए वैज्ञानिक ज्ञान का सशक्त आधार भी बन रही हैं।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
