Ranchi News : एसबीयू महानिदेशक की इसरो अध्यक्ष से मुलाकात, शोध सहयोग पर चर्चा
छात्रों और शोधार्थियों के लिए नए अवसर
सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक ने इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शोध, नवाचार और तकनीकी विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विश्वविद्यालय में उच्चस्तरीय शोध गतिविधियों और सहयोग के नए अवसरों पर सहमति बनी।
रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. गोपाल पाठक ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन से उनके ऑफिस में शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान सरला बिरला विश्वविद्यालय में शोध की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों महानुभावों के बीच वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार तथा तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के विषय पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात विवि के शैक्षणिक गुणवत्ता की दिशा में उपयोगी साबित होगी।
