Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

रसोई गैस की कालाबाजारी शुरू, महंगे दामों पर बेचे जा रहे सिलेंडर

Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

साहिबगंज में रसोई गैस की होम डिलीवरी बंद, उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। शहर में 17 दिनों से डिलीवरी ठप्प और कालाबाजारी शुरू।

साहिबगंज : शहर में रसोई गैस की किल्लत की समस्या दिन-प्रतिदिन गहराती जा रही है। उपभोक्ता रसोई गैस के लिए परेशान हैं। कल तक जो गैस एजेंसियां घर पर जाकर रसोई गैस का वितरण करती थी अब उन्होंने भी वितरण करने से पल्ला झाड़ लिया है। गैस एजेंसी वालों का भाव अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसी कार्यालय के सामने घंटों लाइन में लगना पड़ता है फिर भी उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है।

सबसे अधिक परेशानी इंडियन गैस के उपभोक्ताओं को हो रही है। बुधवार को शहर के इंडियन गैस एजेंसी का एक ट्रक आया, जिसका वितरण तालबन्ना स्थित दुर्गा मंदिर के सामने किया गया, लेकिन यहां आए हुए उपभोक्ताओं में सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पाया। अधिकांश बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौट गए। गैस लेने के लिए सुबह पांच बजे से उपभोक्ता अपना खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े रहे।

बारह बजे के बाद गैस सिलेंडर से लदा ट्रक पहुंचा और देखते ही देखते सिलेंडर खत्म हो गए। इससे उन उपभोक्ताओं को अच्छी-खासी परेशानी का सामना करना पड़ा जो लोग सुबह से घंटों धूप में अपने-अपने गैस सिलेंडर को लेकर लाइन में खड़े थे। इस मामले में गैस एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस डिपो से ही एजेंसी को गैस नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण साहिबगंज जिले में रसोई गैस की किल्लत हो गई है।

इधर उपभोक्ताओं की मानें तो रसोई गैस के अभाव में खाना बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग वैकल्पिक उपायों की व्यवस्था में लग गए हैं। शहर में इन दिनों इंडक्शन की बिक्री में वृद्धि देखने को मिल रही है। हालत यह है कि लोग पारंपरिक ईंधन के स्रोतों- लकड़ी, उपलों और कोयला की जुगत में लग गए हैं। बीते दिनों उपभोक्ताओं ने शहर के समीप स्थित इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय के बाहर खाली सिलेंडर के साथ हंगामा भी किया, इसके बावजूद भी उपभोक्ताओं को गैस के कमी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।   

यह भी पढ़ें Koderma News : नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

फिलहाल उपभोक्ताओं के एलपीजी कमी की समस्या का समाधान होता नज़र नहीं आ रहा है। सूत्रों की मानें तो रसोई गैस की किल्लत के बीच शहर में रसोई गैस की कालाबजारी भी शुरू हो गई है। शहर में पिछले सत्रह दिनों से गैस की होम डिलीवरी पूरी तरह से ठप्प है। गैस की कालाबाजारी करने वाले लोग महंगे दामों पर गैस सिलेंडर बेच रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि जिन्होंने एक सप्ताह पहले गैस की बुकिंग कराई है उन्हें भी गैस नहीं मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें Dumka News : छात्र जीवन को बताया भविष्य की नींव, स्वामी हरिपदानंद ने दिया मार्गदर्शन

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव परीक्षा के आधार पर हो चतुर्थ वर्गीय भर्ती, मैट्रिक अंक पर नहीं: पलामू छात्रों का कमिश्नर पर दबाव
देवघर का वीर सपूत परलाध सिंह शहीद, खबर सुनते ही गांव में पसरा मातम
Palamu News : रामनवमी के अवसर पर शाहपुर में भव्य मंगलवारी जुलूस, जयकारों से गूंजा नगर
बरही में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर से की कार्रवाई
Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पीवीयूएनएल द्वारा रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एएलएस एम्बुलेंस प्रदान, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी
Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी
Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026
Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा
Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर