Sahebganj News : ईद पर भाईचारे का संदेश—मिठास बांटें एक-दूसरे के साथ: अरसद नसर

गरीबों और जरूरतमंदों को खुशियों में शामिल करने का संदेश

Sahebganj News : ईद पर भाईचारे का संदेश—मिठास बांटें एक-दूसरे के साथ: अरसद नसर

साहिबगंज में सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने ईद पर लोगों से प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाने और गरीबों को खुशियों में शामिल करने की अपील की।

साहिबगंज : ईद का मुबारक मौका खुशियों, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आता है। सामाजिक कार्यकर्ता अरशद नसर ने इस पाक दिवस पर सभी से खास अपील करते हुए कहा कि ईद का त्यौहार प्रेम, सौहार्द और आपसी सम्मान के साथ मनाएं।

ईद की नमाज़ अदा करने जाते समय शांति और अनुशासन बनाए रखें। मस्ज़िदों और ईदगाहों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखें।

आगे अरशद नसर ने कहा कि इस खुशी के मौके पर गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को भी याद रखें। ज़क़ात और सदका देकर उन्हें भी अपनी खुशियों में शामिल करें, ताकि कोई भी इस त्यौहार पर खुद को अकेला महसूस न करे।

उन्होंने कहा कि ईद के दिन आपसी भाईचारे को मजबूत करें, पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे से गले मिलें और प्रेम का संदेश फैलाएं। उन्होंने खासतौर पर युवा वर्ग से अपील की कि ईद के त्यौहार को जिम्मेदारी के साथ मनाएं और किसी भी तरह की हुड़दंग या अशांति से दूर रहें। उन्होंने ईद के इस पाक अवसर को शांति, सद्भाव और खुशी के साथ मनाने और समाज में एकता और प्रेम का पैगाम देने की अपील की।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : फाइटर प्लेन की गड़गड़ाहट के बाद धमाका, इलाके में दहशत

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक