गढ़वा में महाष्टमी जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

रमकांडा थाना क्षेत्र में महाष्टमी जुलूस के दौरान हुआ पथराव

गढ़वा में महाष्टमी जुलूस पर पथराव, 19 गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
गढ़वा में पथराव के बाद तैनात पुलिस बल

Garhwa जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र में महाष्टमी जुलूस के दौरान पथराव की घटना के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। इस घटना में छह पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया और कई वाहनों व मोबाइल फोन को जब्त किया।

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र में महाष्टमी को गुरुवार देर रात निकाले गए जुलूस पर हुए पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। इस घटना में छह पुलिसकर्मी और अनेक नागरिक घायल हुए हैं। पुलिस ने 12 से अधिक मोटरसाइकिल जब्त की है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पलामू डीआईजी कौशल किशोर और गढ़वा एसपी अमन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

एक समुदाय का आरोप है कि जुलूस को विशेष समुदाय के लोगों ने कौआखोह शिव चबूतरा के पास आगे जाने से रोक दिया। डीआईजी ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर पुलिस सुरक्षा में झांकी निकाली गई। इस दौरान जुलूस पर पथराव किया गया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि जुलूस को लेकर दो समुदाय में विवाद हुआ था। जुलूस को लेकर बुधवार को भी थोड़ा विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों समुदायों में जुलूस निकालने पर सहमति बनी। मगर कुछ लोगों के अचानक जुलूस को रोकने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस ने इस संबंध में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 13 लोग मुस्लिम पक्ष और 6 लोग हिंदू पक्ष के बताए जा रहे हैं। साथ ही 18 मोटरसाइकिलों और 9 मोबाइल फोन को जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज किया है। अन्य संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग
Sahebganj News: भाजपा की संगठनात्मक बैठक, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का हुआ सम्मान
Koderma News: सदर अस्पताल में मार्च में 12 हजार से ज्यादा मरीजों का हुआ ओपीडी में इलाज
Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार
Koderma News: साधु के भेष में लूटपाट करने वाले नशाखुरानी गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार
Palamu News: कैंसर जागरूकता से बचाव संभव, समय पर जांच जरूरी: डॉ. स्मृति नेहा
Sahebganj News: मंडरो फॉसिल पार्क में बनेगा रिसर्च हॉस्टल, शोध को मिलेगा बढ़ावा
Sahebganj News: पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सेवानिवृत, दी गई भावभीनी विदाई
हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now