दिल्ली में छा गईं कल्पना सोरेन, इंटरनेशनल मंच पर मिला बड़ा अवार्ड
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए अवार्ड
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को नई दिल्ली में आयोजित BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट 2026 में ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
नई दिल्ली: नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘BRICS CCI WE एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026’ के दौरान गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन को प्रतिष्ठित ‘वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेज़र्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। BRICS चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया।
यह सम्मान हर ‘मंईयाँ’ के नाम

हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज सुनने की जरूरत
कल्पना सोरेन ने कहा कि विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदायों की महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसरों तक पहुँचाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में महिलाओं को केवल लाभार्थी के रूप में नहीं, बल्कि उद्यमी और बदलाव की नायिका के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाई जा रही आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास की सराहना की।
सशक्तिकरण में निष्पक्षता सुनिश्चित होनी चाहिए
कल्पना सोरेन ने अपनी हालिया लंदन यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे वैश्विक संस्थानों में पढ़ रही झारखंड की छात्राओं के जुनून और दृढ़ संकल्प ने उन्हें भविष्य के प्रति विश्वास से भर दिया है। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि हर महिला को आगे बढ़ने और नेतृत्व करने का समान अवसर मिल सके।
इस अवसर पर मीनाक्षी लेखी (पूर्व विदेश राज्य मंत्री, भारत सरकार), रक्षा खडसे (राज्य मंत्री, युवा मामले एवं खेल), अभिषेक सिंह (महानिदेशक, NIC), संजय भट्टाचार्य (पूर्व BRICS शेरपा), डॉ. रूपिंदर बरार (संयुक्त सचिव, कोयला मंत्रालय), अभिनेत्री शबाना आज़मी, अभिनेत्री एवं उद्यमी भूमि पेडनेकर सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां उपस्थित रहीं।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
