Ranchi News: एक्सआईएसएस-जिडको ने एमएसएमई के लिए शुरू किया तीन दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची ने जिडको के सहयोग और उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में 19 से 21 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
रांची: जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची ने झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जिडको) के सहयोग से राइजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प) कार्यक्रम और उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में 19 से 21 अगस्त 2026 तक तीन दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
‘यंग एण्ड एसपाईरिंग एमएसएमई फॉर ईडीपी/एमडीपी ट्रेनिंग प्रोग्राम’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, वस्त्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 31 आकांक्षी एवं मौजूदा उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जो राज्य में महिलाओं के बीच बढ़ती उद्यमशीलता की रुचि को दर्शाती है।
उद्यमिता झारखंड में सतत आजीविका के सृजन में महत्वपूर्ण : डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर
प्रशिक्षण में अधिकारियों और विशेषज्ञों की रही मौजूदगी
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन सत्र में डॉ. अमर तिग्गा, डीन एकेडमिक्स के साथ सुश्री अदिति एवं सुश्री ईशा कुमारी, कंसल्टेंट्स, जिडको; मो. साकिब, प्रोजेक्ट हेड; डॉ. संत कुमार प्रसाद; डॉ. उमा साहा; डॉ. बिनित लकड़ा तथा मो. आरिफ, रैंप-जिडको प्रशिक्षण समन्वयक, एक्सआईएसएस, रांची की उपस्थिति रही।
एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जोर
कार्यक्रम को वरुण रंजन, आईएएस, प्रबंध निदेशक तथा संजय कुमार साहू, महाप्रबंधक, जिडको का सहयोग प्राप्त हुआ। उनके सहयोग से झारखंड में उद्यमिता को बढ़ावा देने और राज्य के एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने की दिशा में इस पहल को आगे बढ़ाया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts


Latest News








