Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति अभियान और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित
(ब्रह्माकुमारी कोडरमा स्कूल कार्यक्रम)

कोडरमा के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय नशा मुक्ति अभियान और करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शराब, तंबाकू और मोबाइल की लत से दूर रहकर ध्यान, योग व नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।

कोडरमा: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में एक दिवसीय नशा मुक्ति अभियान एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे व मोबाइल की लत से बचाना और उनका सही मार्गदर्शन करना था।

समारोह में मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारी जूली, ब्रह्माकुमारी रंजीता एवं ब्रह्म कुमार प्रिंस उपस्थित रहे। अपने संबोधन में ब्रह्माकुमारी जूली ने शराब, तंबाकू और ड्रग्स के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बढ़ती मोबाइल की लत बच्चों की एकाग्रता को प्रभावित कर रही है, जिससे बचने के लिए ध्यान, योग और सकारात्मक सोच बेहद ज़रूरी है।

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य जी. सी. वर्मा ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूरी टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना ही काफी नहीं है, बल्कि उनके भीतर नैतिक मूल्यों का सिंचन करना भी उतना ही आवश्यक है। यह आयोजन विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, मानसिक स्वास्थ्य और शैक्षिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

विद्यालय की निर्देशिका  संगीता शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मॉडर्न पब्लिक स्कूल का सदैव यह लक्ष्य रहा है कि वह विद्यार्थियों को एक सुरक्षित, अनुशासित और संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान करे। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य बच्चों को सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: एसआईआर अभियान में सतर्कता बरतने और बूथ कमेटी गठन का भाजपा ने दिया निर्देश

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: 9 अगस्त क्रांति दिवस पर भव्य तिरंगा यात्रा और श्रद्धांजलि सभा आयोजित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

JPSC विवाद: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, साहिबगंज में कहीं असरदार तो कहीं बेअसर JPSC विवाद: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, साहिबगंज में कहीं असरदार तो कहीं बेअसर
Sahebganj News: पूर्वी रेलवे हाई स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
Sahibganj News: NH-80 पर अतिक्रमण से परेशानी, सड़क पर सुखाया जा रहा पटसन
Koderma News: समाहरणालय में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का हुआ आयोजन
Koderma News: जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
Pakur News : जन समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Ranchi News: महादेवी बिरला नर्सिंग इंस्टीट्यूट में विश्व स्तनपान सप्ताह पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Deoghgar News: 12वीं देवघर जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Koderma News: ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन पर मनाया ऐतिहासिक पावर डे
जेपीएससी अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग के खिलाफ आजसू पार्टी ने किया शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक विरोध
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में विपक्ष पर बोला हमला, कहा-विपक्ष की नौटंकी में कोई दम नहीं
ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में सावन स्नेह मिलन आयोजित, पौधों के उपहार से पर्यावरण का संदेश