Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी

सांसद विष्णु दयाल राम ने स्वीकार किया निमंत्रण

Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
(पलामू सांसद नागरिक अभिनंदन)

शेरघाटी से कजरी तक नई रेलवे लाइन और डाली में रेलवे स्टेशन की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों ने चेगौना धाम में पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का भव्य स्वागत किया। सांसद ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए सितंबर माह में डाली पंचायत आने का आमंत्रण स्वीकार किया।

पलामू: शेरघाटी से कजरी तक नई रेलवे लाइन को मंजूरी मिलने और डाली में रेलवे स्टेशन बनने की खबर से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को चेगौना धाम में पंचायत डाली से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने पलामू सांसद विष्णु दयाल राम का फूल-माला, अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल ने कहा कि डाली में रेलवे स्टेशन सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयासों की देन है। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन और स्टेशन की सुविधा मिलने से डाली समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सांसद को डाली पंचायत में आने का न्योता भी दिया।

सांसद विष्णु दयाल राम ने ग्रामीणों का आमंत्रण स्वीकार करते हुए सितंबर माह में डाली आने की बात कही। इसके बाद वे छतरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। सांसद के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण चेगौना धाम पहुंचे थे। ग्रामीणों ने रेलवे सुविधा मिलने की उम्मीद पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

मौके पर पूर्व उपमुखिया शिवनंदन यादव, अफजाल अंसारी, रामजी प्रसाद, जुबेर अंसारी, धर्मदेव यादव, गुलाम गौस, रामजन्म यादव, विजय प्रसाद गुप्ता, रामाशीष राम, विनोद राम, रजि अहमद, सत्येंद्र विश्वकर्मा, मुमताज हाफिज, वसीम अंसारी, गुलाम सरवर, इस्लाम अंसारी, बाबूराम, महावीर भुइयां, अवधेश राम, मकबूल अंसारी, शाहजहां समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
Giridih News: सीओ के दुर्व्यवहार के खिलाफ मुखिया संघ का धरना दूसरे दिन भी रहा जारी
Bokaro News: अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त अजय नाथ झा ने दिए कड़े निर्देश
गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद