70 Women Entrepreneurs
समाचार  हजारीबाग  झारखण्ड  राज्य 

Hazaribagh News: “महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की मजबूत नींव” : जयंत सिन्हा

Hazaribagh News: “महिलाओं की आत्मनिर्भरता ही विकसित भारत की मजबूत नींव” : जयंत सिन्हा हजारीबाग के श्री राम जानकी मठ, बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित आठ दिवसीय जनजातीय गौरव उत्सव-2026 के छठे दिन महिला उद्यमिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। विभिन्न राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों एवं महिला समूहों की ओर से करीब 70 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कपड़े, अचार, हस्तशिल्प, सजावटी सामान और पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। पूर्व वित्त राज्य मंत्री एवं पूर्व हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने उत्सव स्थल पहुंचकर स्टॉलों का निरीक्षण किया और महिला उद्यमियों से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को विकसित भारत की मजबूत नींव बताया।
Read More...

Advertisement