Koderma News: श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

गिरधारी सोमानी ने संभाला मंच का संचालन

Koderma News: श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
(कोडरमा जन्माष्टमी उत्सव दृश्य)

कोडरमा के संकट मोचन मंदिर परिसर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों, भव्य खाटू नरेश दरबार और सवा पांच किलो मिल्ककेक के भोग ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

कोडरमा: श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव महाराणा प्रताप चौक स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। राधा-कृष्ण मंदिर में खाटू नरेश का भव्य दरबार सजाया गया, जबकि लड्डू गोपाल को झूले पर विराजमान कर मनमोहक श्रृंगार किया गया। भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया, जिसमें विशेष रूप से सवा पांच किलो मिल्ककेक का भोग शामिल था।

जन्माष्टमी उत्सव के दौरान आयोजित भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। झुमरीतिलैया के विभिन्न डांस इंस्टीट्यूट एवं विद्यालयों के बच्चों ने राधा-कृष्ण की भक्ति पर आधारित समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रिदम डांस एकेडमी, अड्डी बंगला, डांस ड्रीम क्रू, अड्डी बंगला, नृत्य कला स्टूडियो, विद्यापुरी, अंबे शिशु वाटिका, विद्यापुरी, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, जीनियस क्लासेस, सामंतों पंप, श्री दिगंबर जैन विद्यालय, पानी टंकी रोड तथा इंस्पायर एंटी सिटी स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंडल के सदस्यों के परिवार की छोटी-छोटी बच्चियों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। रिध्या लोहानी, सलोनी कुमारी, रितिका चौरसिया, नंदनी कुमारी, सनाया सिंदुरिया, रितु सिंह एवं संगिनी मोदी सहित अन्य बच्चों ने राधा-कृष्ण की भक्ति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।

भजन संध्या में विशाल सिंह, आराध्या सिंह एवं स्वाति कुमारी ने राधा-कृष्ण के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिभाव में झूमते रहे। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम के दौरान मंडल के सदस्य मनोज कसेरा की धर्मपत्नी एवं संजय सूद की धर्मपत्नी का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। मंच संचालन गिरधारी सोमानी ने प्रभावी ढंग से किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: एडुमेटा द आई स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व

कार्यक्रम के समापन पर श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न ग्रुप के लीडरों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मंडल के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जन्माष्टमी उत्सव में मंडल के सदस्यों के अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: "नन्द के घर आनंद भयो" के जयकारों संग मंदिरों में जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को
Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब