Koderma News: "नन्द के घर आनंद भयो" के जयकारों संग मंदिरों में जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़
भजन कीर्तन पर देर रात थिरके श्रद्धालु
कोडरमा के अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन मंदिर सहित दो दर्जन से अधिक देवालयों में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। मध्य रात्रि 12 बजे शंखनाद और महाआरती के साथ कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें मनमोहक झांकियों और छप्पन भोग प्रसाद ने श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया।
कोडरमा: रंगीन गुब्बारों से मंडप सजाया है मिसरी-मेवा का एक केक मंगवाया है इसको चखेगा श्याम तू...तू.. तू... तू.., हम सब बोलेंगे हैप्पी बर्थडे टू यू. एक वर्ष पूरा हुआ इंतजार का, आया है जन्मदिन मदन गोपाल का..., मीठे रस से भरयोरी राधा रानी लागे, देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ ओ कान्हा तू छोड़ के मत जाना जैसे भजनों पर शहर के अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर चौधरी ब्रदर्स के द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर कई श्रद्धालु भक्त कार्यक्रम में शामिल हुए।
रात 12 बजते ही आरती एवं शंख, घंटी की धुन पर श्रद्धालु भक्तों ने नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की पंक्तियों से मंदिर का कोना कोना एवं आस-पास के क्षेत्र भक्ति में खो गया। इस अवसर पर भक्तों के बीच पंजीरी, टॉफी, फल एवं छप्पन भोग वितरण किया गया। कार्यक्रम में चौधरी परिवार के अलावा आस-पास के कई श्रद्धालु भक्त रात्रि 9 बजे से ही भक्तिमय कार्यक्रम में जुटे रहे। वही खुदरा पट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री राम संकीर्तन मंडल के द्वारा भजन कार्यक्रम एवं कृष्ण राधा की झांकी में बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



