शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध

पीड़िता की लिखित शिकायत पर तुरंत एक्शन

शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
(फाइल फोटो)

कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने और बाद में शादी से इनकार करने वाले आरोपी अनुप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपी पर धोखा देने और कोडरमा स्टेशन पर अकेला छोड़ने का आरोप लगाया था।

कोडरमा: शादी का झांसा देकर करीब दो वर्षों तक यौन शोषण करने और अब शादी से इनकार करने का मामला मरकच्चो थाना पहुंचा है। थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला, जो तीन वर्षीय बच्चे की मां है, ने प्रेमी अनुप कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को मरकच्चो थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना में दिए आवेदन के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि ग्राम जामु निवासी अनुप कुमार (23), पिता विजय दास, पिछले करीब दो वर्षों से उसे शादी का भरोसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता के मुताबिक, अनुप कुमार हर बार शादी करने का आश्वासन देता था। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि 8 सितंबर की शाम अनुप कुमार ने फोन कर उसे घर से बाहर बुलाया। इसके बाद गुजरात ले जाकर शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। दोनों कोडरमा स्टेशन, झुमरीतिलैया पहुंचे। 

स्टेशन पर जब पीड़िता ने शादी करने की बात पर जोर दिया तो कथित तौर पर अनुप कुमार का इरादा बदल गया और वह उसे स्टेशन पर छोड़कर जाने लगा। पीड़िता ने उसकी मंशा भांपकर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान अनुप कुमार ने अपने पिता विजय दास को फोन कर स्टेशन बुलाया। पीड़िता के अनुसार, कुछ देर बाद विजय दास बोलेरो वाहन से अन्य लोगों के साथ स्टेशन पहुंचे और दोनों को अपने पैतृक गांव जामु ले गए। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के मायके वाले भी वहां पहुंचे और मामले को लेकर प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों को थाना लाया गया। पीड़िता का आरोप है कि अब पिता के दबाव में अनुप कुमार शादी करने से साफ इनकार कर रहा है। इधर आरोपी अनुप कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन