Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक

ईश्वर शोकाकुल परिजनों को दे दुःख सहने की शक्ति

Koderma News: मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री डॉ. नीरा यादव ने जताया गहरा शोक
(सुदिव्य सोनू श्रद्धांजलि दृश्य)

पूर्व मंत्री व कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इसे राज्य की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

कोडरमा: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर पूर्व मंत्री और कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

डॉ. नीरा यादव ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन से वे अत्यंत व्यथित हैं। उनके निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने दिवंगत नेता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि एवं अंतिम जोहार अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति की कामना की। अपने संदेश के अंत में उन्होंने ॐ शांति कहा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान