Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग अपील

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
(ग्रिजली कॉलेज विनोबा जयंती)

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन संत विनोबा भावे जयंती मनाई गई। स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली, पौधारोपण किया और ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन (स्वायत्त) झुमरी तिलैया में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई-1 के तत्त्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ संत विनोबा भावे की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के  जिला नोडल सह कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक  डॉ. रामकृष्ण प्रसाद सहित सभी स्वयंसेवकों के द्वारा संत विनोबा भावे जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 

तत्पश्चात् राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया गया एवं स्वयंसेविका पूजा कुमारी के द्वारा सभी स्वयंसेवकों को भुजंगासन, मकरासन, ताड़ासन एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसके उपरांत संत विनोबा भावे समूह की स्वयंसेविका बबीता कुमारी ने भूदान आंदोलन के जनक संत विनोबा भावे जी के महान कृतित्व पर प्रकाश डाला। 

इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में  साइबर सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए साथ ही गांव में  पौधारोपण भी किया गया। तत्पश्चात् शिविर में संत विनोबा भावे समूह  के  स्वयंसेवकों के द्वारा बनाए गए भोजन का सामूहिक रूप से आनंद लिया। 

शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवक महेश कुमार महतो ने इंदरवाटांड गांव के ग्रामीणों एवं सभी स्वयंसेवकों को जल संरक्षण के विभिन्न उपाय बता कर लोगों को जल संरक्षण हेतु जागरूक किया। शिविर में स्वयंसेवकों को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में प्रतिभाग करने हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने अपील की। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: घाटी में पाम ऑयल लदा टैंकर पलटा, घायल चालक फंसा रहा, तेल लूटने में जुटी रही भीड़

सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का समापन स्वयंसेवकों के सामूहिक चाय एवं अल्पाहार के साथ हुआ। शिविर में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका विनीता कुमारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुचित कुमार और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती
Koderma News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन