Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
पूर्व डीपीआरओ और वर्तमान एपीआरओ को 10 सितंबर को रांची में उपस्थित होने का नोटिस
by: Mohit Sinha
On
सीआईडी ने बोकारो के पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और वर्तमान एपीआरओ अविनाश कुमार को 10 सितंबर को रांची स्थित सीआईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस दिया है।
बोकारो। झारखंड रांची अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने बोकारो के पूर्व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) साकेत कुमार पांडे, जिनका 30 सितंबर 2024 को ही बोकारो से तबादला हो चुका है, और वर्तमान एपीआरओ अविनाश कुमार को एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
सीआईडी की ओर से जारी नोटिस में दोनों अधिकारियों को 10 सितंबर को रांची अपराध अनुसंधान विभाग के कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है। दस्तावेज के अनुसार, यह कार्रवाई कांड संख्या 01/2025 के अनुसंधान के सिलसिले में की जा रही है। सीआईडी के पुलिस उपाधीक्षक सह सहायक अनुसंधानकर्ता की ओर से जारी नोटिस में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पूछताछ में सहयोग करने को कहा गया है। गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



