रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी

नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रांची नगर आयुक्त IAS सुशांत गौरव की भूमिका पर सवाल उठाया

रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर आयुक्त IAS सुशांत गौरव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नक्शे, होल्डिंग और खादगढ़ा बस स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए।

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त IAS सुशांत गौरव की भूमिका पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा है कि नगर आयुक्त अब छवि रंजन और विनय चौबे की राह पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनका आचरण एक अधिकारी की तरह कम और जेएमएम कार्यकर्ता की तरह अधिक नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि रांची में हजारों घरों के नक्शे लंबित हैं। आम आदमी निगम के चक्कर लगाते-लगाते थक चुका है, लेकिन इनकी दिलचस्पी उन बिल्डिंग्स पर कारवाई करने में ज्यादा दिखाई दे रही है, जिनसे जुड़े लोग किसी न किसी रूप में छात्रों के आंदोलन के साथ खड़े थे। 

उन्होंने कहा कि हजारों लोग ऑनलाइन होल्डिंग जमा कर चुके हैं, लेकिन उन्हें बार-बार निगम के नोटिस भेजे जा रहे हैं और अपनी ही राशि एवं दस्तावेजों के लिए निगम के चक्कर लगाने को मजबूर किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, रांची खादगढ़ा बस स्टैंड की टेंडर प्रक्रिया में 7.50 करोड़ की बोली लग चुकी थी, फिर उसे रद्द कर 3.20 करोड़ में टेंडर क्यों दिया गया? सवाल उठना स्वाभाविक है कि निगम कमिश्नर ने अपने पद को ‘कमिशन’ से क्यों जोड़ दिया है? इनके उच्च शिक्षा, खेल विभाग और उद्योग विभाग में निदेशक तथा विभिन्न जिलों में उपायुक्त रहते हुए क्या-क्या गड़बड़ियां हुईं, यह भी जनता के संज्ञान में है। अधिकारी अगर जनता की सेवा की बजाय सत्ता के इशारे पर चलने लगें, तो फिर जनता न्याय के लिए जाए तो जाए कहाँ?

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा के पैंथियन’26 में 36 घंटे के राष्ट्रीय हैकाथॉन का हुआ आयोजन

 मरांडी ने नगर आयुक्त को चेतावनी देते हुए कहा है कि मनचाही पोस्टिंग, आर्थिक लाभ और मुख्यमंत्री को संतुष्ट करने के चक्कर में चाटुकार की तरह व्यवहार न करें। जनता को प्रताड़ित करना बंद करें, अन्यथा जेएमएम की कठपुतली बनकर काम करने वाले अधिकारियों का एक दिन क्या हश्र होता है, यह पूरा राज्य पहले भी देख चुका है। इतिहास खुद को दोहराता है, बस किरदार बदल जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी