परिमल नाथवानी ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की सौजन्य मुलाकात, जनसेवा पर हुई चर्चा

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सौजन्य मुलाकात के दौरान जनसेवा और समाज से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सामाजिक विषयों और जनसेवा के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। मुलाकात के बाद राज्यपाल के स्नेह और आतिथ्य के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


