सीआईटीई में मनाया गया 78वां संविधान दिवस, प्रशिक्षुओं ने ली संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन (सीआईटीई), बाहया में गुरुवार को 78वां संविधान दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
मौके पर प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान सर्वोपरि है और हम सभी को अक्षरशः इसका पालन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संविधान के पालन तथा इसके प्रति जन-जन को जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय के जयकारे भी लगाए गए।
संस्थान के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दोहराना है। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।



