धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?

40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती के साथ रहने को लेकर परिवारों के बीच बना था विवाद

धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
(प्रतीकात्मक फोटो)

धनबाद के झरिया में 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती के साथ रहने को लेकर परिवारों के बीच विवाद हुआ। पुलिस की पहल और काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों की सहमति से मामला सुलझाया गया।

धनबाद: झरिया से हैरतअंगेज प्यार की कहानी का सुखद परिणाम सामने आया है। दो बेटियों की मां अब घर लौट गई है। वह 25 साल की एक युवती के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई थी। युवती भी महिला की बातों को दोहरा रही थी। जानकारी के अनुसार, झरिया पुलिस की पहल और सूझबूझ से मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों से पीआर बांड भरवाने के बाद उन्हें सकुशल परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। दो बच्चों की मां 40 वर्षीय महिला और 25 वर्षीय युवती परिजनों की असहमति के बावजूद साथ रहने की मांग कर रही थी।

पुलिस दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर समझाया-बुझाया। परिजन दोनों को अलग-अलग घर ले जाना चाहते थे, जिसे लेकर काफी देर तक विवाद बना रहा। अंततः पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की सहमति से पीआर बांड भरवाया गया और दोनों को अलग-अलग उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया। बता दें कि एक ओर परिजन अपनी चिंता, समाज और परिवार की दुहाई दे रहे थे। दो छोटे-छोटे बच्चों की बात थी, तो दूसरी तरफ महिला और युवती अपने फैसले पर अडिग थे। युवती कुंवारी है।

जानकारी के अनुसार, लगातार संपर्क में रहने के बाद महिला और युवती में प्रेम हो गया। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी दो महीने पहले हुई थी। इसके बाद उन्हें समझाने-बुझाने की कोशिश हुई। लेकिन 7 जुलाई को दोनों घर से भाग निकलीं। 10 दिनों के बाद लौटी थीं। दोनों अपनी बात लेकर धनबाद के एसएसपी कार्यालय तक पहुंची थीं, जहां से मामले को झरिया थाना भेज दिया गया था। पुलिस को इस मामले को सुलझाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

प्यार की इस अनोखी कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब महिला और युवती झरिया के धर्मशाला रोड स्थित एक जिम में मिली थीं। इसके बाद दोनों में मेल-जोल का सिलसिला बढ़ गया। लोग बताते हैं कि युवती महिला को बाइक से घुमाती थी। इस दौरान महिला का अपने पति के साथ विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह दोनों एक बार फिर घर से निकल गई थीं। घर से निकलने के बाद दोनों ने धनबाद एसएसपी कार्यालय में आवेदन देकर सुरक्षा और साथ रहने की बात कही। इधर, परिवारजन भी उनका पीछा करते हुए धनबाद पहुंचे और पुलिस को स्थिति से अवगत कराया। फिर मामला झरिया थाना को भेज दिया गया। झरिया पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग की और अंततः मामले को सुलझा लिया है।

यह भी पढ़ें: बीआईटी सिंदरी में इंडक्शन प्रोग्राम का पंचम दिवस, पूर्व छात्रों ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी