Dhanbad News: तीन सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, सिपाही को मिला एएसआई का पद
तीन सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर और एक सिपाही को एएसआई के पद पर मिली पदोन्नति
साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले धनबाद जिले के चार पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई है। 2005 बैच के सदानंद सिंह, 2018 बैच के प्रभात रंजन राय और अर्जुन कुमार सिंह को इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि 2009 में बहाल सिपाही नवनीत नवल को एएसआई पद पर पदोन्नति मिली है। इस अवसर पर एसएसपी कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। एसएसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज लगाकर सम्मानित किया।
धनबाद: साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के तीन सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही को आउट ऑफ टर्म पदोन्नति दी गई है। तीन सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर तथा एक सिपाही को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस विभाग की ओर से यह पदोन्नति उनके बेहतर कार्य और अदम्य साहस को देखते हुए दी गई है।
पदोन्नति पाने वाले सब इंस्पेक्टरों में 2005 बैच के सदानंद सिंह, 2018 बैच के प्रभात रंजन राय और अर्जुन कुमार सिंह शामिल हैं। तीनों को इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है। वहीं, वर्ष 2009 में बहाल सिपाही नवनीत नवल को उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया।एसएसपी ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर सेवाकाल की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों का कार्य अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणादायी है। समारोह में डीएसपी मुख्यालय-2 नाजिर अख्तर, डीएसपी मुख्यालय-1 कुमार विनोद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



