Crime News: आधी रात मगध कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर को लगी गोली

गोली लगने से ऑपरेटर अरुण उरांव घायल, बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर

Crime News: आधी रात मगध कोलियरी के कांटा घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ऑपरेटर को लगी गोली

लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में मगध कोलियरी के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा घर पर चार हथियारबंद अपराधियों ने देर रात फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कांटा घर के ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अपराधी फायरिंग के बाद मौके पर धमकी भरा पर्चा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पर्चा बरामद कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

लातेहार: लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित मगध कोलियरी के चमातू स्थित 22 नंबर कांटा घर पर बुधवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कांटा घर के ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, वह खतरे से बाहर हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच चार हथियारबंद अपराधी 22 नंबर कांटा घर के पास पहुंचे। अपराधियों ने कांटा घर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान वहां कार्यरत ऑपरेटर अरुण उरांव के पैर में गोली लग गई। फायरिंग के बाद अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा फेंका और फरार हो गए।

पर्चे में कंपनी को मैनेज करने के बाद ही काम करने की धमकी दी गई है। घटना के बाद कोलियरी में तैनात सुरक्षाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से धमकी भरा पर्चा भी बरामद किया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फायरिंग में कांटा घर के ऑपरेटर के पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी