जमशेदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घरेलू कामगार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

जमशेदपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से घरेलू कामगार महिला की मौत, परिवार में पसरा मातम

पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय घरेलू कामगार अंजनी बाउरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। MGM अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर हादसे में शामिल वाहन की पहचान में जुटी है।

पूर्वी सिंहभूम: सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बागुनहातु डी ब्लॉक निवासी अंजनी बाउरी के रूप में हुई है। वह घरेलू कामकाज कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।

परिजनों के अनुसार अंजनी बाउरी प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी काम के लिए घर से निकली थी। करीब १०.३० बजे उसके पति गणेश बावरी को सूचना मिली कि एक नंबर रोड के किनारे अंजनी घायल अवस्था में पड़ी हुई है। बताया गया कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था।

सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य और परिचित मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल अंजनी को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। परिजनों ने सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैज अहमद से मुलाकात कर अज्ञात वाहन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल

हादसे के बाद पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि फुटेज के आधार पर दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।  

यह भी पढ़ें: टाटा पावर ने मजबूत किया एनसीआर का बिजली ढांचा, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में GRDA और स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक
झारखंड की बंद कोयला खदानों के वैज्ञानिक पुनर्वास हेतु गिरिडीह और करमा OCP चयनित
“मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का एनयूएसआरएल में समापन
राहुल गांधी की नागरिकता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस हमलावर
Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा
Sahibganj News: सेना की वर्दी का सपना लिए युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में 2 नामों का जिक्र
Lohardaga News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण बने बच्चे, दिखाया हुनर
ESL Steel ने प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत 307 लोगों तक पहुंचाई HIV जांच एवं परामर्श सेवाएं
टाटा पावर ने मजबूत किया एनसीआर का बिजली ढांचा, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
Ranchi News: कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फेयरवेल पार्टी, प्रशिक्षितों को दी गई विदाई
Koderma News: जन्माष्टमी पर झूलन सज्जा प्रतियोगिता, भाभा सदन ने मारी बाजी