21 अगस्त को साहिबगंज कॉलेज बनेगा रक्तदान केंद्र, हर विभाग से 2 यूनिट का लक्ष्य

एनएसएस और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम कर रही तैयारियां

21 अगस्त को साहिबगंज कॉलेज बनेगा रक्तदान केंद्र, हर विभाग से 2 यूनिट का लक्ष्य

साहिबगंज महाविद्यालय में एनएसएस और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से 21 अगस्त को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य ने सभी विभागों से कम से कम 2 यूनिट रक्त जुटाने की अपील की है।

साहिबगंज:  साहिबगंज महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा 21 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:00 बजे स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का आयोजन ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से किया जा रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। प्राचार्य डॉ. सिंह ने महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने विभाग से समन्वय कर कम से कम 2 यूनिट रक्त एकत्रित कराना सुनिश्चित करें।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है और यह समाज सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण है। इस शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी एनएसएस प्रभारी और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम शिविर के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक रक्तदाताओं से समय पर शिविर स्थल पर पहुंचने का अनुरोध किया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात