Sahibganj News: JLKM ने राजमहल विधानसभा प्रभारी विक्रांत कुमार को किया निष्कासित
पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता का आरोप
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने राजमहल विधानसभा प्रभारी विक्रांत कुमार उर्फ विजय को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो के अनुसार, चार सदस्यीय जांच कमिटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
साहिबगंज: झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में राजमहल क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी विक्रांत कुमार उर्फ विजय को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।
JLKM के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि विक्रांत कुमार के खिलाफ विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसकी जांच के लिए 27 जुलाई 2026 को पत्रांक 03/JLKM/DP/2026 के तहत चार सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया गया था।
निष्कासन की तिथि से उन्हें पार्टी के किसी भी कार्यक्रम, बैठक या संगठन का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पत्र पर JLKM साहिबगंज के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो के हस्ताक्षर हैं।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts


Latest News








