गोमिया में ONGC के CBM प्लांट पर रैयतों का कब्जा: मुख्य गेट जाम, गहरा सकता है क्षेत्रीय व राष्ट्रीय ऊर्जा संकट

प्लांट से ऊर्जा गंगा पाइपलाइन में गैस फीडिंग प्रभावित होने की आशंका

गोमिया में ONGC के CBM प्लांट पर रैयतों का कब्जा: मुख्य गेट जाम, गहरा सकता है क्षेत्रीय व राष्ट्रीय ऊर्जा संकट
गोमिया में ONGC CBM प्लांट का मुख्य गेट जाम

गोमिया के ONGC खुद्गड्डा CBM प्लांट का मुख्य गेट रैयतों ने नौकरी की मांग को लेकर जाम कर दिया है। प्लांट संचालन और ऊर्जा गंगा पाइपलाइन की गैस सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है।

गोमिया (बोकारो): बोकारो जिला अंतर्गत गोमिया स्थित ओएनजीसी (ONGC) के खुद्गड्डा सीबीएम (कोल बेड मीथेन) गैस कलेक्टिंग स्टेशन (GCS) पर गुरुवार सुबह से स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। नौकरी की मांग को लेकर स्थानीय रैयतों ने पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर सुबह 5 बजे से ही प्लांट के मुख्य गेट को पूरी तरह जाम कर दिया है।

नाइट शिफ्ट के कर्मचारी अंदर फंसे, संयंत्र बंद होने का खतरा

गेट जाम होने के कारण प्लांट के भीतर सुरक्षा और संचालन में तैनात कर्मियों (Crew) की शिफ्ट नहीं बदली जा सकी है। बुधवार रात से ड्यूटी पर तैनात कर्मी बिना भोजन और पानी के अंदर ही फंसे हुए हैं। अति-संवेदनशील और प्रेशराइज्ड गैस संयंत्र होने के कारण थके-मांदे कर्मियों से काम कराने को लेकर सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन की सप्लाई पर संकट

यह सीबीएम प्लांट देश की बेहद महत्वपूर्ण 'प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा पाइपलाइन' (Jagdishpur-Haldia & Dhamra Pipeline) से सीधे जुड़ा हुआ है। यहाँ से उत्पादित गैस को सीधे इस राष्ट्रीय पाइपलाइन ग्रिड में डाला जाता है। अगर यह गतिरोध जल्द समाप्त नहीं हुआ, तो गैस का उत्पादन और फीडिंग पूरी तरह ठप हो जाएगी। इससे न केवल स्थानीय उद्योग और गेल (GAIL) की सप्लाई प्रभावित होगी, बल्कि ऊर्जा गंगा पाइपलाइन से जुड़े कई राज्यों के उद्योगों, सीएनजी (CNG) स्टेशनों और घरेलू पीएनजी (PNG) आपूर्ति पर भी सीधा असर पड़ेगा, जिससे एक बड़ा ऊर्जा संकट (Energy Crisis) खड़ा होने की आशंका बन गई है।

प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद

घटना की गंभीरता को देखते हुए गोमिया थाना प्रभारी (OC), तेनुघाट थाना प्रभारी, गोमिया अंचल निरीक्षक (CI), प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सहित 20 से 30 पुलिस बल और होमगार्ड के जवान मौके पर तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, उनके संघर्ष और त्याग को नमन: उपायुक्त

प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-कानूनी जाम

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस परिसर को 'झारखंड राज्य संरक्षित स्थान अधिनियम, 1979' के तहत 'प्रतिबंधित क्षेत्र' (Prohibited Area) घोषित किया गया है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी आंदोलनकारियों से वार्ता कर गेट खाली कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन रैयत अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी