Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को

3521 विद्यार्थियों ने कराया अंतिम रजिस्ट्रेशन

Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को
(फोटो)

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची में 24 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह में 3521 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधि और 142 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची का दीक्षांत समारोह आगामी 24 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाना है। विश्वविद्यालय में इससे संदर्भित सभी तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज इस संबंध में परीक्षा विभाग से पूर्ण  आंकड़ों को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अब तक प्राप्त अंतिम सूची के अनुसार यह दीक्षांत समारोह सत्र 2022 से 2025 के स्नातक उपाधि धारकों और सत्र 2023 से 2025 और 2024 से 2026 के स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जाना है। 

इसके अंतर्गत विभिन्न संकायों के कुल 7875 विद्यार्थी इसके पात्र है। विश्वविद्यालय  द्वारा निर्धारित पंजीकरण की अंतिम तिथि तक इनमें से कुल 3521 विद्यार्थियों ने उपाधि वितरण समारोह के लिए अपना रजिस्ट्रेशन अंतिम रूप से कराया।  इस अंतिम संख्या में विभिन्न विषयों के कुल 126 विद्यार्थी स्वर्ण पदक के उपाधि धारक होंगे।  इसके अलावा विभिन्न संकायों से ओवरआल स्वर्ण उपाधिधारकों की संख्या 16 रहेगी। इस प्रकार समग्र रूप से कुल 142 विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक की  उपाधि प्रदान करेगा। 

उसी प्रकार विश्वविद्यालय इस तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के 20 पीएचडी शोधार्थियों को भी उपाधि प्रदान करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ शुचि संतोष बरवार के अनुसार आज विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर स्वर्ण पदक प्राप्त  उपाधिधारकों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस अंतिम सूची में जारी विद्यार्थियों को ही तीसरे दीक्षांत समारोह के दौरान स्वर्ण पदक की उपाधि प्रदान की जायेगी। यह  जानकारी विश्वविद्यालय के जन संपर्क पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी गोमिया में ओएनजीसी स्टोर रूम से लाखों के कीमती उपकरण और केबल चोरी
Sahebganj News: विधायक कक्ष में शुरू हुआ एसआईआर सहायता केंद्र, ग्रामीणों को मिल रही मदद
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 24 सितंबर को
Koderma News: सदर अस्पताल में आयोजित दिव्यांग बोर्ड शिविर में 17 लोगों के बने प्रमाण पत्र
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की गंभीर समस्याएं
Koderma News: डीएवी गुमो में गणेश चतुर्थी पर नर्सरी से द्वितीय के बच्चों ने दिखाई कला
सुदेश महतो ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
Koderma News: इंडेन गैस एजेंसी की कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा सामूहिक आवेदन
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, अफसरों को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण
पेयजल मंत्री योगेंद्र प्रसाद की समीक्षा, 15 दिनों में बंद योजनाएं शुरू करने के निर्देश
शादी से मुकरा प्रेमी तो पीड़िता पहुंची थाना, दो वर्षों तक झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन मनाया गया विनोबा जयंती