श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं

श्रावणी मेला 2026 के दौरान पूर्व रेलवे ने 28 अगस्त तक छह प्रमुख रिपोर्टिंग स्टेशनों पर 75,21,710 श्रद्धालुओं की आवाजाही को संभाला। श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 10.54 प्रतिशत अधिक रही। रेलवे ने भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए 2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप, 309 CCTV कैमरे और 890 RPF कर्मियों की तैनाती की।

देवघर। पूर्व रेलवे ने महाप्रबंधक गीतिका पांडेय के नेतृत्व में राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं के लिए व्यापक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए निर्बाध एवं सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित किया।

महाप्रबंधक ने आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संग्रह मौर्य, हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विशाल कपूर सहित प्रधान विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रमुख स्टेशनों और मेला क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने यात्री सुविधाओं का जायजा लेने के साथ श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया भी प्राप्त की।

28 अगस्त 2026 तक छह प्रमुख रिपोर्टिंग स्टेशनों पर 75,21,710 श्रद्धालुओं को संभाला गया, जो वर्ष 2025 के 68,04,716 श्रद्धालुओं की तुलना में 10.54 प्रतिशत अधिक है। श्रद्धालुओं की संख्या में बासुकीनाथ में 24.67 प्रतिशत, तारकेश्वर में 19.91 प्रतिशत और देवघर में 15.45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जसीडीह में 84,500 वर्गफुट, देवघर में 30,000 वर्गफुट, बासुकीनाथ में 12,000 वर्गफुट और बैद्यनाथधाम में 5,800 वर्गफुट सहित विभिन्न स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एवं असेंबली क्षेत्र बनाए गए।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बोल बम के जयकारों से गूंजा बाबा बैद्यनाथ धाम

अतिरिक्त टिकटिंग सुविधा के लिए छह स्टेशनों पर 49 यूटीएस, 28 एटीएमवी और 49 मोबाइल यूटीएस काउंटर संचालित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कुल 309 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए और विशेष मेला ड्यूटी में 890 आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई।

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेला के 28वें दिन तड़के खुले बाबा बैद्यनाथ मंदिर के कपाट, भारी भीड़ के बीच जलार्पण शुरू

यात्रियों की स्वास्थ्य सुविधा के लिए ०9 चिकित्सा सहायता बूथ और ०9 एंबुलेंस तैनात की गईं। इनके माध्यम से मेला अवधि में 16,063 चिकित्सा मामलों में सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, मोबाइल बायो-टॉयलेट, दिव्यांगजन सुविधाएं, ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ और यात्री मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई।

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए पूर्व रेलवे ने कुल 2,075 मेला स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित किए। स्टेशन वॉर रूम, यात्री सूचना प्रणाली, अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं और सुरक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था के समन्वय से भीड़ वाले दिनों में यात्रियों की आवाजाही को सुचारू रखा गया।

पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिबराम माझि ने कहा कि श्रावणी मेला 2026 का सफल संचालन यात्री सुरक्षा, सुविधा और परिचालन दक्षता के प्रति पूर्व रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।  

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज
श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, CID की कार्रवाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत
एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आज, सुबह 8 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार
अंगराबारी मेला से लौटते समय कई सड़क हादसे, करीब 40 घायल, 6 की हालत गंभीर
रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी
CISF के तीन अकाउंटेंट तीन दिन की CBI रिमांड पर, 48 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार
पेपर लीक मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच की मांग, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में दुमका में रैली