भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण

भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण

भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा ने शहर के प्राचीन किला मंदिर परिसर से ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत मंदिरों और विद्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए। परिषद ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

रामगढ़। भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के तत्वावधान में ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान का शुभारंभ रविवार को शहर के प्राचीन किला मंदिर परिसर से किया गया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए। अभियान के दूसरे चरण में श्रीश्री मारुति नंदन मंदिर, बाजार समिति परिसर में दो कल्पवृक्ष के पौधों का रोपण किया गया। इसके बाद तीसरे और चौथे चरण में अग्रसेन विद्यालय, भुरकुंडा एवं अग्रसेन विद्यालय, दुलमी में कल्पवृक्ष के पौधे लगाए गए।

भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, सचिव प्रदीप कुमार शर्मा और पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक अमित साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि कल्पवृक्ष के पौधरोपण का यह अभियान पूरे जिले में आगे भी निरंतर जारी रहेगा

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद मेवाड़, कल्पतरु फाउंडेशन के निखिल मेहुल, भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की सदस्य निशा जैन, प्रीति सिंह, प्रकाश अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं सीटू सलूजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में श्रीश्री प्राचीन किला मंदिर के पुजारी गोविंद शर्मा, मुरारी शर्मा और मारुति नंदन मंदिर के पुजारी योगेश पाठक सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे।  

यह भी पढ़ें: लुकैयाटांड़ से JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का हुआ जोरदार आगाज़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण भारत विकास परिषद ने शुरू किया ‘कल्पवृक्ष लगाओ’ अभियान, जिलेभर में होगा पौधरोपण
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, विरोध करने पर युवती से मारपीट; मामला दर्ज
श्रावणी मेला 2026 में पूर्व रेलवे ने संभाली 75.21 लाख श्रद्धालुओं की भीड़, 2,075 मेला स्पेशल ट्रेनें चलीं
जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा मामले में गिरिडीह का युवक गिरफ्तार, CID की कार्रवाई
यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर तोड़ कार को मारी टक्कर, चार की मौत
एमजीएम अस्पताल के बाहर गंदगी देख भड़के अर्जुन मुंडा, पार्किंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
रांची में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आज, सुबह 8 से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बंद
07 सितंबर के कांग्रेस धरना-प्रदर्शन की तैयारी तेज, विभिन्न संगठनों की बैठकों की रूपरेखा तैयार
अंगराबारी मेला से लौटते समय कई सड़क हादसे, करीब 40 घायल, 6 की हालत गंभीर
रांची में अड्डेबाजी करने वालों की खैर नहीं, 50 से अधिक जगहों पर पुलिस की एक साथ छापेमारी
CISF के तीन अकाउंटेंट तीन दिन की CBI रिमांड पर, 48 हजार रुपये घूस लेते हुए हुए थे गिरफ्तार
पेपर लीक मामलों की CBI से निष्पक्ष जांच की मांग, देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में दुमका में रैली