Sahibganj News: तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

17 से 19 अगस्त तक चलेगा मां मनसा विषहरी पूजा का आयोजन

Sahibganj News:  तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू, तैयारियां पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

साहिबगंज जिले में श्रद्धा और आस्था के साथ तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू हो गई है। 17 से 19 अगस्त तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं और युवतियों ने सिर पर नाग कलश लेकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

साहिबगंज। श्रद्धा और आस्था के साथ जिले में तीन दिवसीय मां मनसा विषहरी पूजा शुरू हो गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूजा 17 अगस्त से 19 अगस्त तक चलेगी और 19 अगस्त को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। रविवार को शहर के विभिन्न गंगा घाटों पर भक्तों ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं और युवतियों ने सिर पर नाग कलश लेकर गंगा घाट तक जाकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

सोमवार सुबह प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद डलिया अर्पित की गई। छोटा पचगढ़, प्रेमनगर, मदनशाही, मास्कलैया, शोभापुर, सुखसेना, टपूआ, मंगलहाट, कस्बा और राजमहल सहित जिले के कई इलाकों में मां मनसा विषहरी की प्रतिमाएं वेदी पर स्थापित की गई हैं।

टपूआ स्थित मुख्य मां मनसा देवी मंदिर के पुजारी बसंत मंडल ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सबसे पहले अपनी डलिया अर्पित की। इसी के साथ यहां दो दिवसीय बिहुला महोत्सव की शुरुआत भी हो गई। इस दौरान महिला कलाकारों ने सती बिहुला की गाथा पर आधारित मंजूषा चित्रों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

राजमहल में पूजा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। प्रतिमाओं के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विसर्जन के समय निकलने वाली शोभायात्रा की निगरानी भी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: हावड़ा इंटरसिटी में स्थायी रूप से जुड़ा AC 3-टियर कोच, यात्रियों को मिली बड़ी सुविधा

प्रशासन की ओर से पूजा और विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेट और सुरक्षाबलों की तैनाती की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मां मनसा को सांपों की देवी माना जाता है। मान्यता है कि उनकी पूजा करने से विष के प्रभाव से रक्षा होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: तिलडांगा-न्यू फरक्का में रेलवे तटबंध धंसा, ट्रैक पर मंडराया खतरा; दर्जनों ट्रेनें रद्द-डायवर्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा