Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची भगदड़

सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी थी भारी भीड़

Bihar News: लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; करंट की अफवाह से मची भगदड़
अशोकधाम मंदिर में भगदड़ के बाद राहत-बचाव अभियान

बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है। प्रशासन के अनुसार, बिजली के पोल में करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मची और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हुई।

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की सूचना है, जबकि कई श्रद्धालु घायल हुए हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने घटना में लगभग सात श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं।

जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे करीब 55 हजार श्रद्धालु

बताया गया कि सावन की तीसरी सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए अशोकधाम मंदिर में करीब 55 हजार श्रद्धालु पहुंचे थे। इसी दौरान अशोकधाम स्टेशन से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में अचानक अफरा-तफरी मच गई। भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और दबने से कई लोग घायल हो गए।

बिजली के पोल को लेकर फैली अफवाह से मची भगदड़

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार, घटना सुबह करीब 6:30 बजे हुई। रात में रास्ते के पास बिजली का एक पोल गिर गया था। सोमवार सुबह श्रद्धालुओं के पहुंचने के दौरान किसी ने बिजली के पोल में करंट होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जिससे भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। घटना के कारणों और भीड़ प्रबंधन से जुड़े पहलुओं की जांच भी की जा रही है।

चार मृत श्रद्धालुओं की हुई पहचान

अब तक जिन मृतकों की पहचान बताई गई है, उनमें मधुबाला देवी, मनमाला देवी, रिंकू देवी और हेमलता देवी शामिल हैं। वहीं, घायलों में मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता देवी, विमला देवी, रीना कुमारी, शिवानी कुमारी और कबीला देवी के नाम सामने आए हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा