रक्षाबंधन पर मायके नहीं जा सकी नवविवाहिता, कोडरमा में 20 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या
कोडरमा के मरकच्चो थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा देवी की फंदे से लटकने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन पर मायके जाना चाहती थी, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
कोडरमा। जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में गुरुवार की शाम 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान बहादुरपुर निवासी विवेक यादव की 20 वर्षीय पत्नी गुंजा देवी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका के मायके बुढ़ियाबाद से गुरुवार को उसके चाचा सुरेंद्र यादव एवं उसकी बहन उससे मिलने बहादुरपुर आए थे। दोनों खाना खाने के बाद दोपहर में वापस अपने गांव बुढ़ियाबाद चले गए।
ग्रामीणों के अनुसार गुंजा देवी रक्षाबंधन के अवसर पर मायके जाना चाहती थी। आशंका जताई जा रही है कि मायके वाले उसे अपने साथ नहीं ले गए, जिसके बाद वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.



