Ranchi News: रातू रोड में भव्य कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब
कानपुर की स्काई इवेंट ग्रुप की धार्मिक झांकियों ने दर्शकों का मन मोहा
रांची के रातू रोड में कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में भव्य मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न टीमों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया। महिला टीमों ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में बजरंग दल मालती मांडर ने प्रथम स्थान हासिल किया। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा दूसरे और शिव शक्ति क्लब मालती मांडर तीसरे स्थान पर रहा।
रांची : कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के तत्वावधान में गुरुवार की रात रातू रोड में कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष उत्तम यादव एवं मुख्य संरक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
मटका फोड़ प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से शिव शक्ति जन कल्याण, मांडर, शिव शक्ति क्लब मालती मांडर, श्री राम सेना बिरसा मैदान, श्री राम सेवा समिति मांडर, बजरंग दल मालती मांडर एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की टीमों ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि महिला टीमों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। राधा रानी मांडर एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा की महिला टीमों ने मटका फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कानपुर से आई स्काई इवेंट ग्रुप की झांकी टीम ने अपनी मनमोहक एवं भव्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। राकेश सोनी, कानपुर के नेतृत्व में प्रस्तुत झांकियों में श्री गणेश, राधा-कृष्ण, सुदामा, विष्णु अवतार, मां दुर्गा का काली एवं महिषासुर मर्दिनी स्वरूप, शिव-पार्वती एवं महाकाल तांडव तथा नरसिंह अवतार जैसी धार्मिक एवं पौराणिक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहीं।
झांकियों की भव्य प्रस्तुति ने पूरे कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के स्वरूप में शामिल छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
आयोजन स्थल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों लोगों की मौजूदगी और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी टीमों, कलाकारों, श्रद्धालुओं, दर्शकों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
विजेताओं में प्रथम स्थान पर बजरंग दल मालती मांडर, द्वितीय स्थान पर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ योगा, तृतीय स्थान पर शिव शक्ति क्लब मालती मांडर और महिला टीम की विजेताओं में राधा रानी मांडर की टीम शामिल रही। प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11,000 एवं ट्रॉफी विजेताओं को प्रदान की गई। साथ ही महिला टीम के विजेता को 11 हजार रूपये और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महामंत्री प्रेम प्रतीक बमबारी विपुल मिश्रा दिलीप गुप्ता निशांत चौहान रोहित यादव शुभम निखिल गुप्ता प्रकाश सिन्हा शामिल थे l
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News


