Bokaro News: कोऑपरेटिव कॉलोनी के घर से माँ-बेटे का संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने संभाली कमान

Bokaro News: कोऑपरेटिव कॉलोनी के घर से माँ-बेटे का संदिग्ध शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
(बोकारो पुलिस फॉरेंसिक जांच)

बोकारो के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित प्लॉट 67 में बंद मकान से तीव्र दुर्गंध आने के बाद पुलिस ने माँ अनीता देवी (60) और उनके पुत्र नितेश (30) का शव बरामद किया है। अलग-अलग तलों पर शव मिलने और मौत के समय में अंतर होने के कारण पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की गहन जांच कर रही है।

बोकारो: जिला के सिटी थाना क्षेत स्थित सबसे पोश इलाका माने जाने वाले कॉपरेटिव कॉलोनी के प्लॉट संख्या 67 के मकान से  मां बेटे का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मकान से लगातार दुर्गंध आने के कारण पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सिटी थाना की पुलिस ने ग्राउंड फ्लोर स्थित बाथरूम से 60 वर्षीय अनीता देवी का शव बरामद किया है, जबकि तलाशी के दौरान प्रथम तल पर मृतिका के 30 वर्षीय पुत्र नितेश का शव भी बरामद हुआ है। महिला की शव को देख ऐसा प्रतीत होता है कि इसकी मृत्यु दो तीन दिन पूर्व ही हो चुकी होगी। वहीं बेटे का शव अपेक्षाकृत ठीकठाक ही प्रतीत हो रहा है। हालांकि की दोनों के मौत का वास्तविक कारण का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

Jharkhand Govt Ad
सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में जुटे हुए है, वहीं जांच वास्ते रांची से फोरेंसिक की टीम भी बुलाई गई है।फिलहाल पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सभी संभावित पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल बनकर खड़ा है कि दोनों शवों का घर के अलग अलग स्थानों से बरामद होना और मौत के अवधि का अंतर एक बड़ी चुनौती बनकर सामने खड़ी है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम