शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या का प्रयास: बाबूलाल मरांडी
पुलिस की मौजूदगी में झामुमो समर्थकों की गुंडागर्दी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए हमले को हेमंत सरकार की दमनात्मक और युवा विरोधी कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मूकदर्शक मौजूदगी में झामुमो के गुंडों ने छात्रों को पीटा है, जिनकी अविलंब गिरफ्तारी होनी चाहिए।
रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोकतांत्रिक तरीके से न्याय की मांग कर रहे छात्रों के साथ हुए मारपीट को दमनात्मक कार्रवाई बतलाया है। उन्होंने कहा कि राँची, गिरिडीह, हजारीबाग में शांतिपूर्ण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुतला दहन करने जा रहे छात्रों पर पुलिस की मौजूदगी में झामुमो के गुंडों द्वारा हमला किया गया है तो अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। और यह लोकतंत्र के हत्या का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन को पहले धोखा और साजिश के माध्यम से खत्म किया और अब यह युवा विरोधी हेमंत सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है।
उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र आंदोलन को साजिश के तहत रद्द करने और न्यायालय में अपने ही फैसले का बचाव नहीं करने के विरोध में राहुल गांधी और हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर छात्र लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे, लेकिन इसी क्रम में हजारीबाग के गांधी मैदान और गिरिडीह में छात्रों पर JMM के गुंडों द्वारा मास्क पहनकर लाठीचार्ज किया गया। रांची में भी छात्रों पर हमला हुआ।
मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार नहीं चाहती कि राज्य में अमन चैन हो। सरकार चाहती है कि यहां अराजकता का माहौल बने, मारपीट हो, संघर्ष हो। यह सरकार जिस रास्ते पर चल पड़ी है वह राज्य के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है और jmm की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। उन्होंने हेमंत सोरेन को सचेत करते हुए कहा कि अगर इसके प्रतिकार में गाँव गांव से नौजवान निकलेंगे तो सरकार के गुंडे कहीं नजर नहीं आयेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से झामुमो के सभी गुंडों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है अन्यथा सरकार और जिला प्रशासन की कायरता का भी मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts


Latest News








