युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की

NEET अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर भाजपा की भूमिका पर शिल्पी नेहा तिर्की ने उठाए सवाल

युवाओं और शिक्षा पर भाजपा को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं: शिल्पी नेहा तिर्की
शिल्पी नेहा तिर्की (फाइल फोटो)

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय निजीकरण और विनिवेश को बढ़ावा दिया गया।

रांची: राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को आज युवाओं के भविष्य, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था पर उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अपने पूरे शासनकाल में भाजपा ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण, विनिवेश और सरकारी निवेश में कटौती की नीति को बढ़ावा दिया।

जब देशभर के NEET अभ्यर्थी जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे, तब भाजपा के नेता न तो उस आंदोलन में छात्रों के साथ खड़े दिखाई दिए और न ही सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में मुखर नजर आए। 
आज वही लोग झारखंड के छात्रों के मुद्दों पर अचानक संवेदनशील होने का दावा कर रहे हैं। इससे उनके दोगला राजनीतिक रवैये पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि देश के सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को आधुनिक संसाधनों, शिक्षकों और शोध सुविधाओं से सशक्त बनाने के बजाय शिक्षा व्यवस्था का भगवाकरण और राजनीतिक एजेंडे का माध्यम बनाने का प्रयास किया गया। शिक्षा का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करना होना चाहिए, लेकिन भाजपा ने शिक्षा के वास्तविक सुधार की बजाय दिखावे की राजनीति को प्राथमिकता दी।

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि भाजपा शासनकाल में बेरोजगारी लगातार देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में बनी रही। लाखों युवा वर्षों तक भर्ती परीक्षाओं और नियुक्तियों की प्रतीक्षा करते रहे, 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला गणेश पूजा महासमिति का प्रतिनिधिमंडल, दिया महोत्सव का निमंत्रण

उन्होंने कहा कि आज देश का Gen Z वर्ग अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति पहले से अधिक जागरूक और मुखर है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिदिन रील, वीडियो और प्रचार अभियानों के माध्यम से युवाओं को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन देश का युवा प्रतीकात्मक संवाद नहीं, बल्कि रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और समान अवसर चाहता है। जब तक युवाओं की मूल समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक केवल ‘मन की बात’ और ‘परीक्षा पर चर्चा’ जैसे कार्यक्रम उनकी आकांक्षाओं का उत्तर नहीं बन सकते।

यह भी पढ़ें: FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प

मंत्री ने कहा कि इसके विपरीत राज्य सरकार ने पारदर्शिता, जवाबदेही और शासकीय शुचिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में सरकार गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं तथा छात्रों और अभ्यर्थियों के साथ संवाद स्थापित कर पूरी भर्ती एवं परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल अनियमितताओं पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि छात्रों से बात कर ऐसी पारदर्शी और विश्वसनीय व्यवस्था स्थापित करना है, जिससे भविष्य में किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो और युवाओं का लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा भर्ती प्रक्रियाओं पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान