Hazaribagh News: आरोग्यम अस्पताल में 22 अगस्त को लगेगा निःशुल्क कटे होंठ-तालू सर्जरी शिविर
सर्जन डॉ. अमित कुमार देंगे चिकित्सीय सलाह
हजारीबाग के आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 22 अगस्त (शनिवार) को सुबह 10 बजे से जन्मजात कटे होंठ, कटे तालू और जबड़े की समस्या से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क परामर्श व जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अमित कुमार बच्चों की जांच कर परिजनों को आगे के मुफ्त उपचार एवं सर्जरी की जानकारी देंगे।
हजारीबाग: शहर के आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओर से जन्मजात चेहरे एवं जबड़े की समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए 22 अगस्त, शनिवार को निःशुल्क मेगा कटे होंठ एवं तालू सर्जरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर अस्पताल परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें बच्चों की जांच के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक आवश्यक परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन देंगे।
शिविर में विशेष रूप से कटे होंठ, कटे तालू, चेहरे की बनावट से जुड़ी समस्याओं तथा जबड़े की जन्मजात समस्याओं की जांच की जाएगी।क्रैनियोमैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अमित कुमार बच्चों की जांच कर अभिभावकों को बीमारी की स्थिति, उपचार की संभावनाओं और सर्जरी से संबंधित आवश्यक जानकारी देंगे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts
Latest News



