Koderma News: छड़ लदा ट्रेलर घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, बिहार के मुंगेर और संग्रामपुर निवासी घायल

दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

Koderma News: छड़ लदा ट्रेलर घाटी में दुर्घटनाग्रस्त, बिहार के मुंगेर और संग्रामपुर निवासी घायल
(कोडरमा घाटी के बंदरचुवां में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद ट्रेलर में भड़की भीषण आग)

कोडरमा थाना क्षेत्र के बंदरचुवां में शुक्रवार को एक अनियंत्रित छड़ लदा ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद वाहन में भीषण आग लग गई। हादसे में बिहार के मुंगेर निवासी विक्रम कुमार और संग्रामपुर निवासी सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र के घाटी स्थित बंदरचुवां के समीप शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रेलर पर सवार बिहार के मुंगेर निवासी विक्रम कुमार (24 वर्ष) और संग्रामपुर निवासी सोनू कुमार (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। रोड सेफ्टी सदस्य सागर कुमार गिरी ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर पर छड़ लोड था। जिसे दुर्गापुर से छड लोड करके बिहार की ओर जा रहा था। 

इसी दौरान बंदरचुवां के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण ट्रेलर के अगले हिस्से में आग भी लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों घायल का इलाज कोडरमा घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर