Samridh Jharkhand Report: पहले भी उठी थी आवाज, फिर भी नहीं बनी सड़क; कीचड़ में स्कूल जा रहे जियलमारी के बच्चे

बटाइल पंचायत के जियलमारी गांव में स्कूल तक पहुंचने के लिए नहीं है पक्का रास्ता

Samridh Jharkhand Report: पहले भी उठी थी आवाज, फिर भी नहीं बनी सड़क; कीचड़ में स्कूल जा रहे जियलमारी के बच्चे
कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर बच्चे।

साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बटाइल पंचायत के जियलमारी गांव में बारिश शुरू होते ही बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों संकट में पड़ जाती है। गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं है।

अनूप साह

साहिबगंज: जिले के बरहरवा प्रखंड अंतर्गत बटाइल पंचायत के जियलमारी गांव में मानसून आते ही बच्चों की पढ़ाई और जान दोनों जोखिम में पड़ जाती है। गांव में स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (यू- डाइस कोड 20090813801) तक पहुंचने के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं है। बारिश में पूरा रास्ता घुटने भर कीचड़ और पानी से भर जाता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे दो मासूम बच्चियां स्कूल ड्रेस और बस्ते के साथ कीचड़ में फिसलते हुए स्कूल जा रही हैं। एक ओर जलमग्न खेत और दूसरी ओर दलदल भरा कच्चा पगडंडीनुमा रास्ता। हर कदम पर गिरने और बीमार होने का डर।

निजी जमीन है सबसे बड़ी अड़चन

ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय तक जाने वाली जमीन सरकारी नहीं, निजी है। इसी वजह से अब तक यहां रास्ता नहीं बन सका है। विभागीय अधिकारी भी निजी जमीन बताकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। जमीन मालिक से सहमति न बन पाने के कारण वर्षों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

पहले भी की गई थी अपील, प्रशासन ने किया अनसुना

यह पहली बार नहीं है जब इस समस्या को उठाया गया हो। पूर्व में "समृद्ध झारखंड" की टीम ने भी जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से हस्तक्षेप कर रास्ता उपलब्ध कराने की अपील की थी। लेकिन प्रशासन ने उस समय भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया और मांग को अनसुना कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

शिकायत हुई पर कार्रवाई नहीं

स्थानीय अभिभावक राजेश हांसदा कहते हैं कि हर साल बरसात में यही हाल होता है। बच्चे या तो देर से पहुंचते हैं या फिर स्कूल ही नहीं जा पाते। हम कई बार मुखिया, बीडीओ और विधायक तक गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा एसी 3-टियर कोच, 5 सितंबर से होगी शुरुआत

स्कूल ही नहीं, सुरक्षित रास्ता भी चाहिए

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार "हर बच्चा स्कूल जाए" और "आधी रोटी खाएंगे फिर भी स्कूल जाएंगे" का नारा देती है, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। जब तक बच्चे सुरक्षित विद्यालय नहीं पहुंचेंगे, शिक्षा का अधिकार महज कागजों पर रह जाएगा।

जमीन अधिग्रहण की मांग

अब एक बार फिर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि निजी जमीन के इस पेच को बातचीत या वैकल्पिक व्यवस्था से सुलझाया जाए। या तो जमीन अधिग्रहण कर रास्ता बनाया जाए या फिर बच्चों के लिए अस्थायी पक्का वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराया जाए। अगर समाधान नहीं निकला तो जियलमारी के दर्जनों बच्चों की पढ़ाई एक बार फिर बाधित हो जाएगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर