Sahibganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा एसी 3-टियर कोच, 5 सितंबर से होगी शुरुआत

5 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी नई व्यवस्था, 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है बुकिंग

Sahibganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा एसी 3-टियर कोच, 5 सितंबर से होगी शुरुआत

साहिबगंज से हावड़ा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 13428/13427 साहिबगंज-हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच स्थायी रूप से जोड़ने का फैसला लिया है। यह सुविधा 5 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी और इसकी बुकिंग 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है। नया एसी कोच सामान्य श्रेणी के एक कोच की जगह लगाया जाएगा। इससे ट्रेन में एसी सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

साहिबगंज: साहिबगंज से हावड़ा जाने वाले हजारों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए 13428/13427, साहिबगंज-हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच स्थायी रूप से जोड़ने का फैसला लिया है। यह नई सुविधा 5 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी, जिसकी बुकिंग 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है।

जनरल कोच की जगह लेगा एसी कोच

मालदा मंडल द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, ट्रेन में जोड़ा जा रहा यह नया वातानुकूलित कोच एक सामान्य श्रेणी के कोच की जगह लेगा। इससे इस व्यस्त रेल कॉरिडोर पर एसी  सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और आरामदायक यात्रा की बढ़ती मांग पूरी हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से साहिबगंज-हावड़ा रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त एसी आवास मिलेगा और यात्रा सुविधाओं में सुधार होगा।

लंबे समय से थी मांग

उल्लेखनीय है कि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस इस क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा और मरीज इस ट्रेन से हावड़ा की ओर सफर करते हैं। भीड़ के कारण लंबे समय से अतिरिक्त एसी कोच की मांग की जा रही थी।

पंकज मिश्रा की पहल लाई रंग

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा और राजमहल विधायक एमटी राजा सहित कई जनप्रतिनिधियों ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष औपचारिक रूप से यह मांग रखी थी, जिसे अब रेलवे ने पूरा कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से त्योहारी सीजन से पहले एसी श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मखलपुर-बाबूपुर सड़क पर बाढ़ का पानी, नाव बनी एकमात्र सहारा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर