ट्रेन बुकिंग
समाचार  झारखण्ड  राज्य  साहिबगंज 

Sahibganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा एसी 3-टियर कोच, 5 सितंबर से होगी शुरुआत

Sahibganj News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में जुड़ेगा एसी 3-टियर कोच, 5 सितंबर से होगी शुरुआत साहिबगंज से हावड़ा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए 13428/13427 साहिबगंज-हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3-टियर कोच स्थायी रूप से जोड़ने का फैसला लिया है। यह सुविधा 5 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी और इसकी बुकिंग 2 सितंबर से शुरू हो चुकी है। नया एसी कोच सामान्य श्रेणी के एक कोच की जगह लगाया जाएगा। इससे ट्रेन में एसी सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
Read More...

Advertisement