Ranchi News: सरला बिरला विश्वविद्यालय में एआई युग और कौशल विकास पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित
आलोचनात्मक चिंतन और स्वतंत्र निर्णय क्षमता जरूरी
सरला बिरला विश्वविद्यालय में सत्र 2026–27 के नए विद्यार्थियों के लिए "एआई युग के लिए अपनी सोच और सीखने की क्षमता के विकास" पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित की गई। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने विद्यार्थियों को एआई के सही उपयोग और नवीन कौशल सीखने के गुण सिखाए।
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के नए विद्यार्थियों के लिए “एआई युग के लिए अपनी सोच और सीखने की क्षमता के विकास” विषय पर आज एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नितिन मदन कुलकर्णी, आईएएस, माननीय अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल, झारखंड ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलकर्णी ने तकनीक को अपनाने, सीखने की क्षमता को निरंतर विकसित करने तथा निर्धारित पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर नवीन कौशल अर्जित करने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि केवल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र दीर्घकालिक करियर सुरक्षा की गारंटी नहीं देते। अतएव लक्ष्य पर बाज जैसी नज़र रखें।
एसबीयू में एक्सपर्ट टॉक के आयोजन पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.










