Chaibasa News: पानी में फैला करंट, एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से घायल
परीक्षा प्रवेश वाला गेट बंद होने के बाद दूसरे रास्ते से जा रही थी छात्रा
पूर्वी सिंहभूम के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची छात्रा रायगुनी बोयपाई जलजमाव के बीच करंट की चपेट में आकर घायल हो गई। छात्रा मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने पहुंची थी।
पूर्वी सिंहभूम: परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा जलजमाव के बीच करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान सुंदरनगर थाना क्षेत्र के नानदूप निवासी रायगुनी बोयपाई के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परीक्षा देने पहुंची थी छात्रा
रायगुनी बोयपाई कॉलेज में मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने पहुंची थी। छात्रा के अनुसार, परीक्षा प्रवेश वाला गेट बंद था। इसके बाद वह दूसरे गेट की ओर जाने के लिए जलजमाव वाले हिस्से से होकर गुजर रही थी।

जलजमाव के कारण बढ़ा खतरा
घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के प्राचार्य एके झा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
छात्र नेताओं ने जताई नाराजगी
घटना के बाद छात्र नेताओं और विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि कॉलेज परिसर में इससे पहले भी करंट लगने की घटना हो चुकी है।
छात्र नेताओं का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विद्युत व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
सोमवार से कॉलेज बंद कराने की चेतावनी
छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि विद्युत व्यवस्था और जलजमाव की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कॉलेज बंद कराया जाएगा। छात्रों ने परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और विद्युत व्यवस्था की जांच की मांग की है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


Latest News







