रांची के हिमांशु हरि ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC CAPF में हासिल की AIR-66 रैंक

पहले प्रयास में हासिल की अखिल भारतीय 66वीं रैंक, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी

रांची के हिमांशु हरि ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC CAPF में हासिल की AIR-66 रैंक
UPSC CAPF परीक्षा-2025 में AIR-66 हासिल कर रांची के हिमांशु हरि ने झारखंड का मान बढ़ाया

रांची के युवा हिमांशु हरि ने UPSC की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक प्राप्त की है। हिमांशु ने यह उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की। उनकी शैक्षणिक यात्रा रांची के DAV कडरू से शुरू होकर दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज और मुंबई के TISS तक पहुंची। उन्होंने The Economist, Boston Consulting Group (BCG) और Foundation for Economic Development जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में काम का अनुभव भी हासिल किया है।

रांची: राजधानी रांची के युवा हिमांशु हरि ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा-2025 में शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 66वीं रैंक (AIR-66) प्राप्त की है। अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल कर हिमांशु ने अपने परिवार के साथ-साथ झारखंड का भी नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

प्रतिष्ठित संस्थानों से हासिल की उच्च शिक्षा

हिमांशु हरि की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद मजबूत रही है। उन्होंने रांची के डीएवी कडरू विद्यालय से विज्ञान विषय में प्लस-टू की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।

Jharkhand Govt Ad
शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए हिमांशु ने मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से डेवलपमेंट स्टडीज में परास्नातक (MA) की पढ़ाई पूरी की।

अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में किया काम

UPSC CAPF परीक्षा में सफलता से पहले हिमांशु हरि को कॉर्पोरेट और रिसर्च क्षेत्र में काम करने का भी अनुभव रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों के साथ काम किया है।

यह भी पढ़ें: सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान

उनके अनुभव में The Economist और Boston Consulting Group (BCG) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के साथ कार्य करना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने Foundation for Economic Development में Associate Programme Manager के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच

मेहनत और परिवार के सहयोग को दिया सफलता का श्रेय

अपनी सफलता पर हिमांशु हरि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवार और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, सही दिशा में किए गए प्रयास और अपनों के विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया।

हिमांशु के पिता अजीत कुमार रांची क्षेत्र में DGMS के अंतर्गत DMS के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता उषा कुमार हैं।

झारखंड के युवाओं के लिए बने प्रेरणा

हिमांशु हरि की इस उपलब्धि पर DGMS एवं रांची क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उनकी सफलता को झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

विशेषकर देश सेवा और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए हिमांशु की सफलता एक प्रेरणा है। सीमित संसाधनों से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा तक पहुंचने वाले युवाओं के लिए उनका शैक्षणिक सफर और पहले प्रयास में मिली सफलता मेहनत, अनुशासन और सही रणनीति के महत्व को दर्शाती है।

हिमांशु हरि की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि झारखंड की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सामर्थ्य रखती हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Breaking News: चंबा बस हादसे में 7 की मौत, 11 घायल; PM मोदी ने जताया दुख Breaking News: चंबा बस हादसे में 7 की मौत, 11 घायल; PM मोदी ने जताया दुख
Sahibganj News: तीनपहाड़ थाने के नए प्रभारी बने गौरव कुमार भगत, अपराध और शराब माफिया पर कसेगी नकेल
Chaibasa News: पानी में फैला करंट, एलबीएसएम कॉलेज की छात्रा गंभीर रूप से घायल
JPSC विवाद:JPSC-CGL विवाद फिर गरमाया, बाबूलाल मरांडी ने CID की कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप
Defence News: चीन-अमेरिका की होड़ में भारत की बड़ी छलांग, फ्रांस के साथ 6th जेनरेशन फाइटर प्रोग्राम में शामिल होने की तैयारी
Sahibganj News: SBI ने खोला ‘जिंदगी का खाता’, साहिबगंज शाखा में 10 कर्मचारियों ने किया रक्तदान
रांची के हिमांशु हरि ने बढ़ाया झारखंड का मान, UPSC CAPF में हासिल की AIR-66 रैंक
Sahibganj News: रील से बदला नज़रिया: साहिबगंज के रितेश बने झारखंड के नशा मुक्त युवा के ब्रांड एंबेसडर
viral: कुएं में उठीं समंदर जैसी लहरें, गुजरात के मोरबी में रहस्यमयी नजारा
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज में फ्री एंट्री, SLC ने टिकट की बाधा हटाई
46% मार्केट पर कब्जा, ये है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार
Palamu News: कला के प्रति अनदेखी: पलामू में चित्रकारों का भविष्य अधर में, न कला दीर्घा न कोई स्थायी मंच