22 सितंबर को पलामू में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता, 20 डीएवी स्कूलों के खिलाड़ी होंगे शामिल

एम.के. डीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी में 22 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा उद्घाटन समारोह

22 सितंबर को पलामू में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता, 20 डीएवी स्कूलों के खिलाड़ी होंगे शामिल

मेदिनीनगर के चियांकी स्थित एम.के. डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी स्पोर्ट्स-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे विद्यालय परिसर में होगा। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।

पलामू : एम. के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चियांकी, मेदिनीनगर, पलामू में डी.ए.वी. स्पोर्ट्स-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 22 सितंबर 2026 को प्रातः 8:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न डी.ए.वी. विद्यालयों से आए प्रतिभावान खिलाड़ी अपने खेल कौशल एवं उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे।

Jharkhand Govt Ad
प्रतियोगिता में रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, कतरास, लातेहार, कोडरमा सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों के डी.ए.वी. विद्यालयों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्राप्त सूची के अनुसार लगभग 20 डी.ए.वी. विद्यालयों की सहभागिता है।

इस राज्य स्तरीय आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना है। खो-खो जैसे पारंपरिक भारतीय खेल को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें: Palamu News: भर्ती परीक्षाएं रद्द होना छात्रों के लंबे संघर्ष और एकजुटता की बड़ी जीत: आशुतोष

विद्यालय प्रबंधन ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों एवं आगंतुकों के स्वागत, आवास, भोजन, खेल मैदान तथा अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया गया है। विद्यालय की प्राचार्या इंद्राणी चटर्जी ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का अभिन्न अंग है। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन और आपसी सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण है और सभी प्रतिभागी इस खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ Deoghar News: मधुपुर स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित रेल यात्रा करा रही आरपीएफ
छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी धक्का-मुक्की
Palamu News: टाउन हॉल में आयोजित दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़
Lohardaga News: कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, गुरुवार से थी लापता
कोयल नदी में पत्थरों के बीच फंसा मिला महिला का शव, ड्रोन कैमरे की मदद से मिली सफलता
ईटखोरी मार्ग पर स्थित चांदनी होटल में अवैध जिस्मफरोशी का बड़ा भंडाफोड़
Dumka News: उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए
Dumka News: महीनों से बंद वृद्धावस्था पेंशन, बुढ़ापे की लाठी के लिए तरस रहे बेबस बुजुर्ग
Dumka News: श्रावणी मेले के अंतिम चरण को लेकर उपायुक्त व एसपी ने दिए कड़े निर्देश
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, छात्रों पर लाठीचार्ज को बताया लोकतंत्र की हत्या
Ranchi News: इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने बुजुर्गों संग मनाया डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन का दौरा
Deoghar News: मधुपुर के गुनियासोल गांव से पिछले चार दिनों से दो बच्चों की मां लापता