Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर

मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर राजोगाड़ी गांव के पास हुआ हादसा

Palamu News: सड़क के गड्ढे ने ली तीन मवेशियों की जान, अनियंत्रित होकर पलटा कंटेनर

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर सड़क के गड्ढों के कारण बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात मेदिनीनगर से पांकी होते हुए चतरा जा रहा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की चपेट में सड़क किनारे बांधे गए पांच मवेशी आ गए, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर की टक्कर से जलमीनार, चापाकल और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को हल्की चोट आई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पलामू:  मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव में बुधवार रात सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों के कारण एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बांधे गए तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मवेशी बाल-बाल बच गए। ट्रक की चपेट में आने से जलमीनार, चापाकल और एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक को हल्की चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, कंटेनर ट्रक (एचआर 38 एबी 3229) मेदिनीनगर से पांकी होते हुए चतरा की ओर जा रहा था। कुराईनपतरा के राजोगाड़ी गांव के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कंटेनर पलट गया। इस दौरान सड़क किनारे बांधे गए पांच मवेशी उसकी चपेट में आ गए। इनमें तीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मवेशियों को राजोगाड़ी निवासी विनय साव ने बांध रखा था।

कंटेनर की चपेट में आने से जलमीनार, चापाकल और झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जाता है कि हादसे के बाद ट्रक की दिशा शिव मंदिर की ओर हो गई थी, हालांकि मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। घटना में पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक क्षति हुई है।

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर लेस्लीगंज थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने गुरुवार को बताया कि चालक सुरक्षित है। हाइड्रा की मदद से कंटेनर को हटाया जाएगा। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर