सुदिव्य कुमार सोनू को सीएम सोरेन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कल बंद रहेंगे सरकारी विभाग

सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे सीएम सोरेन और राज्यपाल, पार्थिव शरीर पर अर्पित किए पुष्प

सुदिव्य कुमार सोनू को सीएम सोरेन, राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कल बंद रहेंगे सरकारी विभाग
सीएम सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड में शोक की लहर है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गिरिडीह: दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड में शोक की लहर है। रविवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत मंत्री के निधन को बेहद पीड़ादायक बताते हुए कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। राज्य और समाज के लिए दिवंगत सुदिव्य कुमार द्वारा किए गए योगदान और उनकी सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन और दुख की घड़ी में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

इस मौके पर विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी दी श्रद्धांजलि

रविवार दोपहर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और शोक व्यक्त किया। राज्यपाल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री योगेंद्र महतो, झारखंड सरकार की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल और पर्यटन सचिव नमन प्रियेश लकड़ा भी पहुंचे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राजकीय शोक के तहत कल बंद रहेंगे सरकारी विभाग

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। राजकीय शोक के तहत सोमवार को सरकारी विभाग बंद रहेंगे। इस दौरान सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे बिग बॉस 20 में प्रेम और प्रीति का हुआ मिलन, सलमान के लिए हलवा लेकर पहुंचीं सोनाली बेंद्रे
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रंजय भारती ने संभाला कार्यभार
प्रतुल शाहदेव का आरोप, अवैध खनन से मौतें राज्य सरकार के संरक्षण का परिणाम
हिंदी दिवस पर एटीआई में भव्यव्याख्यान व काव्यपाठ समारोह का आयोजन
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दूबे ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण
Palamu News: शेरघाटी-कजरी रेल लाइन मंजूरी और डाली स्टेशन खबर से ग्रामीणों में छाई खुशी
Palamu News: वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ विहिप स्थापना दिवस समारोह
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया नाबार्ड 'क्लासिक एक्सपो 2026' का उद्घाटन
Hazaribagh News: विनोबा भावे जयंती पर बोले कुलपति, विद्यार्थियों की सेवा ही मेरा परम धर्म
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की विविध समस्याएं
Giridih News: डीजीपी तदाशा मिश्रा ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
Giridih News: स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में आचार्य विनोबा भावे की 131वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई