Palamu News: बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था रवाना

पुंछ जिले के मंडी तहसील में स्थित प्राचीन बाबा बूढ़ा अमरनाथ धाम में करेंगे दर्शन

Palamu News: बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए बजरंग दल के नेतृत्व में 27 सदस्यीय जत्था रवाना
पलामू से बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए 27 सदस्यीय श्रद्धालु जत्थे को अंगवस्त्र देकर विदा करते विहिप पदाधिकारी।

पलामू से बाबा बूढ़ा अमरनाथ की साहसिक यात्रा के लिए 27 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धालु गत रात टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस से जम्मू के लिए रवाना हुए।

पलामू: बूढ़ा अमरनाथ साहसिक यात्रा के लिए गत रात्रि टाटा _ जम्मू तवी एक्सप्रेस से 27 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू के लिए रवाना हुआ।  इस बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत समिति सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पूंछ जिला के मंडी तहसील में स्थित प्राचीन बाबा बुढ़ा अमरनाथ यात्रा जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से शुरू होती है,   जहां एक सफेद पत्थर से बना शिवलिंग सुशोभित है।  यह धाम अपने पूज्य श्वेत पाषाण स्वरुप शिवलिंग के कारण श्रद्धा का केंद्र माना जाता है।

 बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ की यात्रा का आयोजन मुख्य रूप से 1990 के दशक में आतंकवाद के कारण बंद पड़ी इस प्राचीन तीर्थयात्रा को पुनर्जीवित करने,  सीमावर्ती क्षेत्र के हिंदुओं का मनोबल बढ़ाने और राष्ट्रीय अखंडता को मजबूत करने के लिए किया जाता है।   बुड्ढा अमरनाथ यात्रा का मुख्य मार्ग जम्मू के भगवतु नगर बेस कैंप से सुंदरबनी,  नौशहरा, राजौरी होते हुए पूंछ जिला के मंडी तक जाता है।

Jharkhand Govt Ad
देर रात रेलवे स्टेशन पर विश्व हिंदू परिषद, पलामू के जिला मंत्री अमित तिवारी,  सह मंत्री विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष दीपक कुमार और गोपाल तिवारी के द्वारा यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को अंगवस्त्र से सम्मानित कर विदा किया गया।  यात्रा पर जाने वालों में बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  धर्माचार्य सह प्रमुख देवराज शर्मा,  चैनपुर प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता,  नगर मंत्री दिलीप कुमार गिरी,  जिला बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप सहित सत्ताइस श्रद्धालु शामिल हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम 
Giridih News: पिकअप वाहन को बचाने में पलटा टमाटर लदा आइसर ट्रक, चालक सुरक्षित
Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल
Entertainment News: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2', इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड