Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का किया आह्वान

Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा का स्वागत करते भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ता

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बुधवार को पहली बार रांची पहुंचे। भाजपा रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और पुष्पमालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान डॉ. वर्मा ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।

रांची:  भाजपा की राष्ट्रीय टीम में झारखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को पहली बार रांची पहुंचने पर भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और पुष्पमालाओं के साथ डॉ. वर्मा का अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।

नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना भाजपा की कार्यसंस्कृति को दर्शाता है, जहां कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और समर्पण का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

डॉ. वर्मा ने कहा कि भाजपा उनके लिए केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचार और परिवार है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के तहत संगठन को मजबूत करना और झारखंड के कार्यकर्ताओं की आवाज एवं आकांक्षाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

JPSC-JSSC मुद्दे पर हेमंत सरकार पर निशाना

राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने झारखंड की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार और घोटालों का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है और युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें: मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

JPSC, JSSC-CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं के वर्षों का समय और परिवार की मेहनत लगी होती है। परीक्षा रद्द होने या प्रक्रिया पर सवाल उठने से अभ्यर्थियों के भविष्य पर गंभीर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: BIT मेसरा में ग्रीन बिल्डिंग और एनर्जी सिमुलेशन पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न

डॉ. वर्मा ने कहा कि यदि सरकार को अपनी व्यवस्था और नीयत पर पूरा भरोसा है तो जांच से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने विवादित और रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए और निर्दोष अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड के युवाओं के साथ खड़ी है और उनके अधिकार, सम्मान तथा बेहतर भविष्य के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

डॉ. वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सामूहिक प्रयास से झारखंड में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की लड़ाई को मजबूत किया जाएगा।

भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे झारखंड भाजपा परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय टीम में झारखंड को प्रतिनिधित्व मिलने से राज्य के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

स्वागत कार्यक्रम में रांची की महापौर रौशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार, प्रदेश मंत्री अमित कुमार, रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, अजय राय, केके गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, शशिभूषण भगत, जितेंद्र वर्मा, अनुराधा मुंडा, जेलेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, राजू सिंह, नीरज चौधरी, संकेत तिवारी, बीणा मिश्रा, संजय जयसवाल, ललित ओझा, उमेश यादव, उमेश तिवारी, सुप्रिया दुबे, पवन पासवान, विशाल साहू, इंद्रजीत यादव, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, दीपक शाह, अविचल सिंह, विशाल अग्रवाल, ऋषभ जाखड़ और अनीता वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान